फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्ष्ाा

Sun, 08 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के 36 केंद्रों पर दो हजार अभ्यर्थियों ने चकबंदी लेखपाल की परीक्षा रविवार को दी। पूर्वांह्न 11 बजे से एक बजे  तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई।
विज्ञापन



 जिले में चकबंदी लेखपाल की परीक्षा रविवार को होनी सुनिश्चित थी। परीक्षा के लिए कुल  36 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। अभ्यर्थियों की संख्या दो हजार से अधिक थी।


इसके लिए नगर के तालीमुद्दीन निस्वां, तालीमुद्दीन  इंटर कालेज, राजीव गांधी महिला विद्यालय, आजाद हिंद इंटर कालेज, संत जोसफ  इंटर कालेज इंदार सहित कुल 36 सेंटर हैं।
विज्ञापन



 शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए दो सुपरजोन बनाएं गए  थे। एक सुपरजोन की मानिटरिंग मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी  एवं दूसरे की मानिटरिंग डीएफओ अनिरुद्ध पाण्डेय कर रहे थे।


 इसके अलावा हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक  मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई जब कि 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 7 जोनल  मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। रविवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। हर परीक्षा केंद्रों पर एसआई एवं आरक्षी की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें