फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Sun, 08 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद में जमकर जश्न मनाया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन



इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी कहा कि जिस प्रकार से बिहार में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिली है, उससे यह जाहिर होता है कि अब जनता का भाजपा पर से भरोसा उठ गया है।


 महज डेढ़ साल के भीतर केंद्र की सरकार से लोग त्रस्त हो गए। महंगाई से लेकर आरक्षण और सांप्रदायिक बयान ने बिहार में भाजपा को दिन में तारे दिखा दिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून ने कहा कि बिहार की जनता से बीजेपी को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्य रूप से नंदकिशोर सिंह, अबुबकर अंसारी, राम जपित पांडेय, हंसनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं नगर क्षेत्र के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर बैठक कर बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की जीत पर प्रसंन्नता व्यक्त की।


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन का नतीजा है उसकी हार। बैठक को जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, सुशील चौधरी, ब्रह्मानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें