फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हर व्यक्ति को नई गाड़ी खरीदने पर उसके पहियों की संख्या के बराबर पौधे लगाने का लेना चाहिए संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन के पहले सोमवार को जिला गंगा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। नदियों की स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में पहुंचकर आम और बेल के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने आम और बेल के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए एक अनूठी पहल का सुझाव दिया। कहा कि हर व्यक्ति को नई गाड़ी खरीदने पर उसके पहियों की संख्या के बराबर पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन पर दो और चार पहिया वाहन पर चार पौधे। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने विद्यार्थियों को नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रेरित किया।
अपील करते हुए कहा कि सावन में शिवलिंग पर अर्पित पूजा सामग्री को नदियों में प्रवाहित न करके, उसे मिट्टी में दबाएं या उचित तरीके से निस्तारित करें। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश प्रजापति, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र, सहायक अध्यापक खरभान यादव, विभा राय, प्रियंका सिंह, प्रीति राजभर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें