फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दस साल बाद भी टमठा बंधा से गांव तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
टमठा बंधा से टमठा गांव तक जाने वाली बदहाल और जर्जर सड़क को सही कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन क
विज्ञापन
मधुबन तहसील के टमठा गांव में मंगलवार को बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बद्रीनाथ यादव, अरविंद यादव, सर्वेश पाल, जगदीश, रमाशंकर, मनीष, सुगन, विजय, जयश्री और विजय सिंगर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि टमठा बंधा डाला से टमठा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है। उनका कहना है कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2003 में हुआ था, लेकिन पिछले लगभग 10 वर्षों से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है।
बीडीओ अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर हुए प्रदर्शन की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें