फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन बिक्री और सफाई पर ध्यान दें ईओ : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी नगर निकायों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कराए गए कार्यों का सत्यापन कराया। सभी निकायों में पॉलिथीन बिक्री रोकने और सफाई पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी योजनाओं को शत प्रतिशत निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा। कर एवं करेतर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूरा करने, 15वां वित्त और अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों निर्धारित समय पर पूरा कराने को कहा।
वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना और आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कूड़ा और सफाई में लापरवाही न हो। निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा, चारा आदि का प्रबंध कराने को कहा। सभी निकायों में पॉलिथीन बिक्री रोकने और जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें