नगर में भीटी पहुंचीं कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा।स्रोत:स्वयं
- फोटो : credit
एनएसयूआई के नेतृत्व में गोरखपुर के चौरी-चौरा से निकली मनरेगा बचाओ गांव बचाओ साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रियों फूलमाला पहनाकर का स्वागत किया।
साइकिल यात्रा में शामिल छात्रों ने भीटी चौक स्थित बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा के संयोजक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा की पुनः बहाली, छात्र, मजदूर और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना है।
कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों, किसानों और छात्रों के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी गई थी।
मौजूदा सरकार की नीतियों से यह गारंटी कमजोर हुई है, इससे ग्रामीण मजदूरों का अधिकार प्रभावित हुआ है। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, उदय प्रताप राय, संजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु प्रकाश, ब्रह्मनंद पांडेय, हंसनाथ तिवारी, मंशा राजभर, वीरेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।