फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाया गया, व्यापारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट नगर पंचायत की ओर से सोमवार को अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों ने भेद भाव का आरोप लगाया। सोमवार को दोपहर से नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान देर शाम तक चलाया गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में यह अभियान नगर के खरीहानी मोड़ से लेकर धर्मदासपुर गेट तक चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों का पटरी से अतिक्रमण हटाने के साथ जिस दुकानदारों का छप्पर मानक के अनुसार नहीं हटा था, उसका भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि एक तरफ जहा नाला के ऊपर बने चबूतरे, सीढ़ी आदि को छुआ तक नहीं गया, वही नाला के बाद तक के जल निगम के नल की टोटी व पाईप तक को उखाड़ कर फेंक दिया गया। जल निगम के टोटी के उखाड़ दिए जाने से लोगो को शुद्ध पानी मिलना बंद हो गया। नगर पंचायत के इस तरह से किए जा रहे कार्यो से व्यापारीयो में अब आक्रोश पनपने लगा है।
इस संबंध में व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री अब्दुल सत्तार कुरैशी ने मंगलवार को व्यापारियों की आकस्मिक बैठक बुलाई है जिसमे नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन करने की रूप रेखा बनाने व उसकी समय निर्धारित करने पर विचार विमर्श किया जायेगा। सोमवार को दोपहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर बाजार के खरीहानी मार्ग, तिराहा से शुरू हुई। यहां दुकानों के सामने सड़क किनारे किए गये टीन शेड, चबूतरा व उसके सीढ़ी,की अतिक्रमण को जेसीवी मशीन से हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने खुद अपना अतिक्रमण हटा लिया और कुछ अपने को नगर पंचायत द्वारा जारी किए गये मानक के अनुसार सही मानते हुए नही हटाया था उसे भी हटवा दिया गया। इस दौरान नगर ईओ मनोज कुमार, एस आई उमेशचंद यादव, थाने की पुलिस और नगर पंचायत के सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें