फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर थाने में युवती की पिटाई का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर के पुरवा अहिरूपुर निवासी युवती नीतू तुरहा को जमीनी विवाद के मामले में रामपुर थाने पर तैनात एक दारोगा एवं चार महिला सिपाहियों द्वारा मारने पीटने की शिकायत के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सोमवार की शाम को सीओ लाइन उत्तम कुमार पीड़ित के गांव पहुंचे। उन्होंने घायल युवती एवं उसके द्वारा आरोपित पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज किया। सीओ ने आरोपी दरोगा का भी बयान लिया। पूरे मामले की जांच करने के बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान को सौपेंगे। नीतू तुरहा ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बेलौली थाने पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक तथा चार महिला पुलिसकर्मियों पर कमरे में बंद करके निर्ममता पूर्वक पिटाई करने तथा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 151 के तहत चालान करने का आरोप लगाया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने 19 जुलाई को खबर प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुशील धुले इस इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच के लिए सीओ लाइन उत्तम कुमारको जांच अधिकारी नियुक्त किया। इसी क्रम में सीओ उत्तम कुमार ने घायल युवती नीतू तुरहा एवं उसके द्वारा आरोपित दारोगा सहित महिला कांस्टेबलों का बयान दर्ज किया और जांच किया। इस सम्बंध में सीओ लाइन उत्तम कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी। वे रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद यथोचित कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर सीओ अमित कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

जिस कानूनगो को कहो, उससे ही कराई जाएगी पैमाईश
मधुबन। एसडीएम लालबाबू दुबे ने भी पीड़िता का बयान लेकर पूछा कि विवादित जमीन की पैमाईश के लिए वह जिस लेखपाल का नाम बताए उसी को पैमाईश के लिए लगा दिया जाएगा। पीड़िता ने कानूनगो का नाम बतायसद्घ एसडीएम ने कहा कि उसी कानूनगो को लेखपालों के साथ पैमाईश के लिए लगा दिया जाएगा। मंगलवार को विवादित भूमि की पैमाईश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें