कोपागंज के पुराने कोपा में पुलिस द्वारा देवस्थान से अतिक्रमण हटाया गया।संवाद
कोपागंज। नगर पंचायत के वार्ड-1 मौर्या बस्ती में 100 साल पुरानी सम्मे माता मंदिर की जमीन से सोमवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। मंदिर की जमीन पर मुहल्ले के कुछ लोगों ने बीते कई साल से अतिक्रमण कर ईंट की दीवार और गेट बना लिया था। इस पर स्थानीय नागरिकों ने सीओ घोसी जितेंद्र सिंह से शिकायत की थी।
कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 में भी कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उस समय भी पुलिस ने हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटवाया था। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि कुछ लोग देवस्थान पर अतिक्रमण कर रहे थे ग्रामीणों की सूचना तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।