फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10 जगहों पर आज वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। छठ पर्व पर तमसा नदी और जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 10 जगहों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। वाहनों के आने जाने के लिए रूट डायवर्जन का चार्ट तैयार किया गया है।
थाना शहर कोतवाली और दक्षिणटोला की महिलाएं तमसा किनारे राजघाट, संगत घाट, नोनिया घाट, चंडीसागर, माता पोखरा, मुहल्ला अस्तुपुरा में छठ का पूजा करेंगी।
जबकि दक्षिणटोला थाना के मुहल्ला मिर्जाहादीपुरा, चकिया, विश्वनाथपुरा, डोमनपुरा की महिलाएं शक्ति घाट, हनुमान घाट, ढेकुलिया घाट, मड़ैया घाट, भीटी घाट, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला, युसुफपुरा, राजारामपुरा, प्यारेपुरा, भरहूकापुरा, पुराघाट, हरिकेशपुरा, संस्कृत पाठशाला, मठियाटोला, कतुआपुरा, राजपुताना, दानकबीर, राजगद्दी मैदान, घास बाजार आदि मुहल्लों की महिलाएं घाटों पर पूजा करने पहुंचेंगी। भीड़ अधिक होने के कारण सोमवार दोपहर दो से रात आठ बजे और मंगलवार की तड़के दो बजे से सुबह आठ बजे तक 10 जगहों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस के रूट चार्ट के अनुसार गाजीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको आजमगढ़ की तरफ जाना हो, उन्हें बढुआ गोदाम से मतलूपुरा होते हुए आजमगढ़ की तरफ, आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन, जिनको गाजीपुर की तरफ जाना हो, मतलूपुर से बढुआ गोदाम और जिन्हें बलिया जाना होगा उन्हें मतलूपुर मोड़ से डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन

डांड़ी मोड़, बलिया मोड़ होते हुए बलिया जाएंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें गाजीपुर-वाराणसी जाना हो, उन्हें डांड़ी मोड़ से मतलूपुर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यह मतलूपुर, होते हुए गाजीपुर और वाराणसी को जायेंगे।
विज्ञापन

कोई भी छोटे वाहन बाल निकेतन से भीटी की तरफ नहीं जाएगा। इन्हें आजमगढ़ मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। ढेकुलिया मोड़ से कोई भी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, यहां बैरियर की व्यवस्था की जायेगी। टीसीआई मोड़ की तरफ से कोई भी दो और चार पहिया वाहन ढेकुलिया घाट की तरफ जाएंगे, बल्कि उन्हें बंधा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। भीटी चौक से भीटी घाट तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, यहां बैरियार लगाकर रोका जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग से कोई भी वाहन ढेकुलिया घाट की तरफ नहीं जाएंगे, उन्हें मिर्जाहादीपुरा की तरफ मोड़ दिया जायेगा। ब्रह्मस्थान से भीटी कोई वाहन नहीं जायेगा, बल्कि वापस कर दिया जायेगा, जो गाजीपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। संबंधित खबर पेज 6 पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें