फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 स्थ्ाानों से हटाए अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नगर पालिका नगर में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम चला रही है। इसके तहत अब तक 40 जगहों से अतिक्रमण हटा कर उसे सुरक्षित किया जा चुका है। इनता नही नहीं इस पर दुबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मुक्त कराई गई जमीन पर चहारदीवारी भी बनवाई जा रही। जबकि अन्य कब्जा की गई जमीनों को चिह्नित भी किया जा रहा। अतिक्रमण मुक्त जमीनों पर पालिका नागरिक सुविधाओं के साथ पार्क, शादी मंडप जैसे निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जिससे जहां नगरवासियों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा तो वहीं पालिका की आय में बढ़ोत्तरी भी होगी।
विज्ञापन


 नगर पालिका ने फरवरी 2019 में चांदमारी इमलिया में बेशकीमती जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया था। जहां नगर पालिका द्वारा अब पार्क बनाने की कवायद में जुटा हुआ है।  नगर पालिका द्वारा जनवरी 2017 से अब तक 42 वार्डो में 40 जगहों पर सार्वजनिक पोखरी, बंजर जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। पालिका द्वारा जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भटकुुआं पट्टी सिंघाराय में स्थित भीटा, चकमेंहदी स्थित बंजर जमीन, हकीकतपुर से पोखरी, बंजर जमीन, गालिबपुर से बंजर जमीन, निजामुद्दीनपुरा स्थित पोखरी सहित अन्य जगहों पर बजंर और पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसे दुबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए बांउड्रीवाल कराया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें