फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण की रोकथाम को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के फरसराखुर्द, कादीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के क्रम मेें गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मिश्र, कादीपुर में रमिता देवी के नेतृत्व मेें ग्रामीणों ने रैली निकाली। रैली गांवों का भ्रमण कर कुपोषण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ दोहरीघाट की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता मिश्रा ने बताया कि अपने बच्चों को मेथी, पालक, बथुआ, गुड़ की मात्रा बढ़ाएं। क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत होती है। इस दौरान सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप करना तथा खून की जांच कराने पर जोर दिया। इस दौरान कंसा देवी,निर्मला राय, सुनीता, किरण देवी,रिशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें