फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शुरू हुआ रोजगार मेला, तीन दिन बाद आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन रोजगार मेला शुरू
विज्ञापन

- तीन दिन बाद आएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिला सेवायोजना कार्यालय के तत्वाधान में मंगलवार को ऑनलाइन रोजगार मेला शुरू किया गया। मेला में नौ कंपनियों ने जिले ने जिले के युवाओं से ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। आनलाइन मेला 17 जुलाई तक चलेगा, जिसका परिणाम 18 जुलाई को जारी होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार रोजगार मेला का आयोजन ऑन लाइन किया गया। बोले कि मंगलवार से शुरू हुई रोजगार मेला 17 जुलाई तक चलेगा। बोले कि मेला में कल्याणी सोलर पॉवर, एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर, पुुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, भारत हैवी इलेक्ट्रिक, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी, आरएसडब्लूएम लिमिटेड, विथुना फर्टीलाइजर, न्यू यूनिकेयर हेल्थ लिमिटेड तथा आर्कटिक इंडस्ट्रीज ने मेले में शामिल युवाओं से ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। बताया कि मेले में जिले के अलग अलग कस्बों से करीब 1100 सौं युवाओं ने प्रतिभाग किया गया है। बोले कि शामिल प्रतिभागी 17 जुलाई तक आनलाइन साक्षात्कार देंगे। इसके बाद 18 जुलाई को शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आनलाइन में सफल प्रतिभागियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें