न्याय पंचायत सुल्तानपुर बारहगावां की अक्तूबर माह की मासिक शिक्षक संकुल बैठक बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबन के प्रांगण में हुई। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक में हृदयेश पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित किया। संकुल शिक्षक अमित कुमार सिंह ने उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं और सफलता की कहानियों के माध्यम से प्रभावी शिक्षण के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षण में बेहतर पद्धतियां अपनाने और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास पर ध्यान देने की बात कही। मनमोहन पांडेय और राज बहादुर सिंह ने भी विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारूल अहमद ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन नोडल शिक्षक शशांक शेखर पांडेय ने किया। इस दौरान नीलम सिंह, इंद्रावती यादव, विनोद सिंह, संदीप तिवारी, राजेश कुमार, सुराती देवी, संगीता सिंह, सुमन और ममता पांडेय मौजूद रहीं।