इंदारा। अदरी नगर पंचायत के पूरब स्थित शिव मंदिर परिसर में अखंड भारत के शौर्य सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सम्राट अशोक को महान बताते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व का जमकर बखान करते हुए कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान शासक थे।
शांति, अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रचारक के रूप में उनकी ख्याति भारत ही नहीं पूरे विश्व में रही है। इस अवसर पर नरसिंह मौर्य, सुभाष मौर्य, राम अनुज मौर्य, महेंद्र प्रसाद मौर्य, रजनीकांत मौर्य, संतोष मौर्य, ऋषिराज, शैलेंद्र मौर्य, अजीत मौर्य आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमलेश निगम ने किया।