फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इलेवन स्टार्स ने किंग्स इलेवन लीजेंड्स को 23 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के भीटी ​स्थित मैदान पर शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के भीटी स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को इलेवन स्टार्स और किंग्स इलेवन लीजेंड्स के बीच 20 ओवर का मुकाबला खेला गया। इलेवन स्टार्स ने किंग्स इलेवन लीजेंड्स को 23 रन से हराया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले आर.पी. यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रभु के 60, आर.पी. यादव के 50, शिशिर के 20 और सुमित के 13 रन की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से चंदन, चंदन सिंह, दुर्गेश और ओंकार ने एक-एक विकेट लिया।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन लीजेंड्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। अश्वनी ने 71 रन की जुझारू पारी खेली। अमन ने 16, रितेश ने 15 और अभिनव ने 12 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

इलेवन स्टार्स की ओर से आर.पी. यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि शिशिर और धीरज को एक-एक सफलता मिली। मैच में अंपायरिंग राहुल और विपिन ने की, जबकि प्रवीण ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें