मऊ। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के तहत शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रहजनियां के तहत 33 केवी लाइन रहजनिया की रिकंडक्टरिंग एवं लांग स्पान में पोल खड़ा करने के कारण शटडाउन रहेगा।
इससे संबद्ध 11केवी फीडर रघुनाथपुरा, पहाड़पुर, धीराय एडिबल, खीरी बाग, पनियरा, पिंजरा फीडर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रहजनियां से पोषित होने वाले सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।लाइन की क्रासिंग के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 33 केवी लाइन सदर हॉस्पिटल और 11 केवी लाइन टाउन का भी शट डाउन रहेगा। यह कार्य लगातार पांच दिवसों तक चलेगा। संवाद