फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयहिंद काॅलोनी में बांस-बल्ली के सहारे हो रहा विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
नगर के वार्ड एक में जयहिंद कॉलोनी में बास बल्ली के सहारे खींचे गए तार के नीचे लटका हुआ दिखाता क
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका के वार्ड-1 जयहिंद कॉलोनी की नई बस्ती में बिजली के खंभे नहीं लग सके हैं। 40 से ज्यादा घरों की आबादी वाले इस कॉलोनी में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की सप्लाई की जा रही है। इससे स्थानीय रहवासियों को हादसे का डर है। तार के हमेशा टूटने का भी डर रहता है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से पूरे जिले में बड़े स्तर पर रीवैंप योजना के तहत जर्जर तार और खंभे बदलने के साथ विद्युत उपकरणों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, लेकिन अब भी कई इलाके अछूते हैं। नगर और गांव की तमाम बस्तियों में अब भी जर्जर खंभे और तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र के अंर्तगत आने वाले जयहिंद कॉलोनी के एक हिस्से में बिजली के खंभे लगे हैं, लेकिन आधे हिस्से में अब तक बिजली के खंभे नहीं लगाए जा सके हैं। इससे 40 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति के लिए लोगों को बांस बल्ली के सहारे तारों को खींचकर अपने घरों तक लाना पड़ रहा है। बांस के सहारे लटकने वाले जर्जर तार से हमेशा हादसे का डर रहता है। कॉलोनी के लोग अक्सर सुबह शाम टहलने निकलते हैं। वहीं बच्चे भी खेलते-कूदते हैं। उनके साथ अनहोनी का डर रहता है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि बिजली निगम बिल तो ले रहा है, लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं दे रहा है। विभागीय अनदेखी से किसी भी हादसा हो सकता है।
.............
क्या कहते हैं लोग
बांस-बल्ली लगे होने से हमेशा खतरा रहता है। खासकर छोटे बच्चे आते-जाते रहते हैं। अनहोनी की आशंका से मन में डर बना रहता है।
धर्मेंद्र सिंह
..........
समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
अरविंद सिंह
-..............
कई बार बिजली निगम से शिकायत की गई। निदान न होने पर मजबूरी में बांस बल्ली का सहरा लेना पड़ रहा है।
सुनील साहनी
-.............
बिजली निगम के अधिकारी बकाया बिल को लेकर अभियान चलाते हैं, लेकिन उपभोक्ता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। स्थिति यह है शहर के हिस्सा होने के बाद भी हम आज भी सुविधाओं की कमी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजन वर्मा
..........
कोट
मामला संज्ञान में नहीं था, इसको लेकर आज ही वो संबंधित अवर अभियंता से जानकारी लेंगे और इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
भुवनराज
अधिशाषी अभियंता
विद्युत वितरणखंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें