दीवानी कचहरी के पुस्तकालय भवन में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अधिव?
- फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। सुबह दस बजे से शुरु हुए मतदान के दौरान 1012 में से 997 अधिवक्ता मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से देर शाम चार बजे तक वोटिंग के बाद अध्यक्ष मंत्री सहित अन्य पदों के लिए मैदान में उतरे 24 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ यादव ने बताया कि मतगणना बुधवार की सुबह दस बजे से पुस्तकालय भवन में की जाएगी। इस दौरान पहले अध्यक्ष महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष की गणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किया गया था। मतगणना में प्रत्याशी या फिर उसका एक अभिकर्ता अंदर मौजूद रह सकता है।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव मैदान में उतरे 24 प्रत्याशियों में से सात पदों पर 10 लोगों का चयन होना है। मंगलवार को सुबह दस बजे से पुस्तकालय भवन में मतदान शुरु हुआ, इस दौरान शाम चार बजे तक चले वोटिंग में 1012 अधिवक्ता मतदाताओं में से 997 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 18 टेंडर मत भी शामिल हैं। हालांकि शुरुआती दौर में मतदान काफी धीमी गति से हुआ। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे मतदान में तेजी आई। मतदान को लेकर मंगलवार को पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक दिनभर मतदाताओं को रिझाने में जुटे रहें। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा किए। लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बधेगा, यह तो बुधवार को मतगणना के बाद ही तय होगा।
चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण कराने के लिए कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए थे। पुलिस के साथ साथ स्थानीय अभिसूचना इकाई भी सक्रिय थी।