फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आए अधिकारी हटने लगा होर्डिंग पोस्टर

Wed, 04 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने जैसे ही चुनाव आचार संहिता की घोषणा कर चुनावी तिथियों की घोषणा की, जिले का परिदृश्य बदलने लगा। इस दौरान जहां चुनाव कार्यालय में चहल पहल दिखी, वहीं अधिकारी हरकत में आ गए। खंभों, पेड़ों पर टंगे होर्डिंग-पोस्टर हटाने का काम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। दूसरी तरफ सार्वजनिक रुप से आयोजित कार्यक्रमों को भी तुरंत रोक दिया गया। इसमें संवेदन और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिह्नीकरण बाकी है। दूसरी तरफ जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के मकसद से जिलाधिकारी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव ड्यूटी में शामिल सभी प्रभारी शामिल होंगे।  
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन ने पहले से ही चुनाव की तैयारियां कर ली हैं। जिले के चार विधान सभाओं में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 882 मतदान केंद्रों पर 1580 बूूथ बनाए गए हैं। बूथों पर आयोग की तरफ से जारी सहूलियतों की सूची के अनुसार सुविधाएं पूरी कर ली गई है। हालांकि पचास केंद्रों पर अभी विद्युतीकरण का काम बाकी है। जिसे आने वाले दिनों में पूरा करने का आदेश जारी किया गया है। ताकि सहूलियतों के बीच इन बूथों पर जाकर जिले के 1579376 मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का कार्य कर सकें। बताते चले जिले में कुल मतदाओं में से 805743 पुरूष तथा 722250 महिला मतदाता शामिल है। इसके अलावा 1580 पोलिंग पार्टी के साथ दस प्रतिशत अतिरिक्त पार्टी की तैयार कर लिया है। इसमें 1580 पीठासीन अधिकारी के साथ 6320 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया है। जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला ने बताया कि संवेदनशीन केंद्रों को चिह्नित करने की कवायद निरोधात्मक कार्रवाई के साथ अब शुरू की जाएगी।
बताते चलें बुधवार की दोपहर में जैसे ही चुनाव आचार संहिता की घोषणा हुई, सबसे पहले जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी क्षेत्रों से होर्डिंग और पोस्टर हटाने की कवायद शुरू की गई। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता ने बताया कि शहीद चौराहे पर स्व. कल्पनाथ राय की जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद ने बंद करा दिया। हालांकि कुछ देर की अनुमति लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को शार्ट कर समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें