फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चारा लाने गए बुजुर्ग की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरियों के लिए नदी से हरा चारा निकालने गए मुर्तुजा (52) की शनिवार की दोपहर तमसा नहीं के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी मुर्तुजा शनिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के कुछ लोगों के साथ घूमते हुए तमसा नदी के किनारे पहुंचे। नदी में हरी घास दिखी, जिसे बकरियों को खिलाने के लिए निकालने वे नदी में प्रवेश कर गए।
देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दूर खड़े लोग जब तक वहां पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह घर पर पत्नी के साथ अकेले रहते थे।
विज्ञापन

उनकी बड़ी बेटी और दो बेटे दुबई में नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि पत्नी पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं है। अभी तक उनकी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें