रोवर्स रेंजर्स विश्वविद्यालायीय समागम में डीसीएसके पीजी कालेज के चैंपियन बनने के बाद ट्राफी को
सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी में 29 मार्च से 31 मार्च तक महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय रोवर्स/रेंजर्स विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन हुआ।
इसमें डीसीएसके पीजी कॉलेज की आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। शनिवार को महाविद्यालय में टीम के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के कई महाविद्यालयों की कुल 44 रोवर्स/रेंजर्स टीमों ने विश्वविद्यालयीय समागम में प्रतिभाग किया। इसमें डीसीएसके पीजी कॉलेज के आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स चैंपियन बने।
शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय ने विजेता टीम कल्पना रेंजर्स एवं आजाद रोवर के प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। दोनों विजेता टीमों के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. घनश्याम दुबे और डॉ. रश्मि पांडेय ने जीती हुई ट्रॉफी प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय को सौंप दी।
इस दौरान प्राचार्य ने रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों टीमों को महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. सीपी राय, डॉ. संतोष यादव, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. इस्तेयाक अहमद, डॉ. अरुणिमा सिंह उपस्थित रहे।