फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की लागत से लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

विज्ञापन
ोपागंज स्थित कूड़ा निस्तारण का डंपिंग ग्राउंड।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। नगर वासियों को शीघ्र ही कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिलेगी। क्षेत्र के लैरोबेरुवार गांव के चेरुइया गांव स्थित डंपिग ग्राउंड में एक करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेगा। इसके साथ कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी। मशीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्लांट शुरू हो जाएगा। नगर पंचायत में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण की समस्या गहराती जा रही है। कस्बे में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे, थाना के पीछे, रेलवे स्टेशन के पास अभी तक कूड़ा डाला जाता रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध और आमतौर पर कूड़े में आग लगने से उठने वाले धुएं से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत ने दो वर्ष पूर्व ग्राम सभा लैरोबेरुवार के चेरुइया में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन की खरीद की थी। संक्रमण तथा लाकडाउन के चलते असर पड़ा है। अब नगर पंचायत की ओर से डंपिग ग्राउंड तैयार कराया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक यहां कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगेगा। जिससे गीला व सूखा कूड़ा, कपड़े, पालीथिन, प्लास्टिक आदि को पृथक कर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी। मशीन मंगाने केलिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने की प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के शुरू होगी। जिससे कूड़ा डंप की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें