फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्टेशन से गुजरती हैं आठ ट्रेनें, सिर्फ एक का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जनपदों के बार्डर पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोग परेशान है। यहां के लोगों को जिला मुख्यालय 21 किलोमीटर या बलिया 47 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

हर स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने का दावा रेलवे का रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर अछूता है। बीते कई वर्षो से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक रेलवे के अधिकारी इस पर अमल नहीं कर सके हैं।
जिला का मुख्य बाजार होने के चलते एवं बलिया जनपद व गाजीपुर जनपद का समीपवर्ती स्टेशन होने के चलते यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से मऊ या बलिया स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों पर सवार होने को बाध्य हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस के अलावा कोई एक्सप्रेस नहीं रुकती है। जबकि स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस, सरयू-जमुना एक्सप्रेस ,पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज एक्सप्रेस, बलिया दादर एक्सप्रेस,जैसी एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है।
समाजसेवी नेसार अहमद, अरविंद कुमार,मोहन कुमार गुप्ता, मुमताज अंसारी, सुनील कुमार, कृष्णा पांडेय, पंकज सिंह, संतोष सिंह, अभय जीत, संजय यादव, आलोक कुमार, परमा यादव, विवेक कुमार सिंह, रमाकांत यादव का कहना है कि साबरमती एक्सप्रेस और सरयू जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मांग की कि इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें