नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर आयोजित मैच में खेलते वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और अजय क्रिकेट एकेडम
- फोटो : 1
नगर के इमलिया स्थित वेदांत क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को अजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच मैच हुआ। जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा को 86 रनों से हराया। अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा ने टॉस जीतकर वेदांत क्रिकेट क्लब को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया। वेदांत क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 394 रन बनाया।
वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की तरफ से जीशान अहमद ने शानदार 112 रन , राज रतन ने 101 रन, आदित्य चौहान ने 82 रन, राघव ने 45 रन बनाया। इंदारा की तरफ से गेंदबाज श्याम, अभिनेष, सूरज को 1-1 विकेट लिया। विशाल लक्ष्य करने उतरी अजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा की तरफ से मुकेश ने 86 रन, अविनाश प्रकाश ने 59 रन, अंकुर ने 38 रन, सूरज ने 28 रन बनाया।
टीम 39 ओवरों में 308 रन पर धराशायी हो गई। मऊ की तरफ से यश रघुवंशी ने 3 विकेट, सलमान साह ने 2 विकेट, प्रिंस, जीशान, राघव को 1-1 विकेट मिला। मैन आॅफ द मैच जीशान अहमद रहे। अंपायर अमित और अमरीश रहे, स्कोरिंग फरहान ने की।