फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदा कर मनाई ईद

Thu, 07 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
ईद
विज्ञापन
मुख्यालय सहित समस्त जनपद में गुरुवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। सिर सजदे में झुके तो आमीन के साथ दुआ की गई। जिला मुख्यालय पर तीन ईदगाहों सहित 48 मस्जिदों में तथा पूरे जिले में 271 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद गले लगकर ईद की बधाइयां दी र्गइं। लोग एक दूसरे के घर गए और सेवइयां खाने खिलाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



  नमाज के लिए सफों में हजारों की संख्या में जमात मस्जिदों और ईदगाहों में खड़ी हुई। इस दौरान सभी के सिर सजदे में झुके। नमाज के बाद  हाथ उठाकर की गई दुआ को कबूल फरमाने के लिए नमाजियों ने अामीन बोला। इस दौरान पूरा क्षेत्र गूंज उठा था।


 जिला मुख्यालय स्थित नई ईदगाह पहाड़पुरा में मुफ्ती शहर मौलाना अनवर अली ने नमाज से पहले तकरीर किया। इस दौरान उन्होंने नगर से आए हुए नमाजियों को इस्लाम की अहम बातों को बताया। बोले ईद की रात अल्लाह की तरफ से ईनाम की रात है।
विज्ञापन



इस रात में बंदों की मांगी हुई मुरादें पुरी होती है। साथ ही उनकी बख्शीश की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों को बवकार जिंदगी गुजारने के लिए कुरान और सुन्नत की ओर लौटने की जरूरत है। बोले अल्लाह की पाक किताब इंसानों के लिए जिंदगी गुजारने का आसमानी कानून है। इसी किताब पर चलकर पूरी दुनिया में अमनों अमान कायम किया जा सकता है। मौलाना ने अपनी तकरीर के अंदर आलमे इस्लाम की तारीख पर एक सरसरी नजर डाली।


जिसमें उन्होंने मुसलमानों का गुजरा हाल बयान किया। बोले बैतुल मुकद्दस मुसलमानों के कब्जे में एक समय तक रहा। बीच में यहुदी ताकते उसके उपर नाजायज तरके से काबिज हो गए। सुल्तान सलाहुद्दीन अय्युबी ने उसको आजाद कराया। ईद की नमाज के बाद शुरू हुआ गले लगकर बधाईयां देने का सिलसिला, जो देर शाम तक जारी रहा।


बताते चले पहाड़पुरा स्थित नई ईदगाह पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ नगर पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। औरंगाबाद स्थित ईदगाह पर मौलाना मसियुर्रहमान ने नमाज पढ़ाई। यहां पर खुद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना, सीडीओ गिरजेश त्यागी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, तैय्यब पालकी, मनोज राय सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें