ब्लॉक संसाधन केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पर सोमवार को नारी सशक्तिकरण एवं विद्यालय स्तर पर शिक्षा के माध्यम से स्त्री पुरुष समानता का भाव समाज में विकसित करने करने के लिए नारी शिक्षा चौपाल और जेंडर इक्विटी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण एवं स्त्री पुरुष समानता पर शिक्षा के माध्यम से बल देने की जरूरत है। राज्य संसाधन समूह के सदस्य एवं जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षित समाज से ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है ऐसे में नारी शिक्षा चौपाल एवं जेंडर इक्विटी कार्यक्रम के माध्यम से नारी को सशक्त बनाने का अभियान चल चलता रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, धनंजय कुमार सिंह, सीमा सिंह, श्रीमती उषा मौर्य आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पावर एंजेल बच्चियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश कुमार, श्रीमती प्रतिमा राय, रामनिवास मौर्य, शमीम अंसारी तथा राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।