फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइकिल, बाइक और ऑटो को डंफर ने कुचला, चार लोग घायल, युवक की हालत गंभीर; रेफर

Sun, 23 Mar 2025 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर सरायलखंसी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां से एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव स्थित चट्टी पर रविवार की सुबह छह बजे के करीब मिट्टी से भरे बेकाबू एक डंफर ने साइकिल, ऑटो सहित बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार और ऑटो चालक बाल-बाल बच गए, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन




घटना के समय युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाॅक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंफर सहित चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वाहिद (22) पुत्र मुसा सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव का निवासी है। वाहिद छह भाईयों में पांचवें नंबर पर है और ऑटो चलाता है। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

रविवार की सुबह छह बजे किसी काम से गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर सड़क पर आया ही था कि सामने से आ रही मिट्टी से भरे बेकाबू डंफर ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी, इसके बाद ऑटो को धक्का मारता हुआ आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन


वाहिद कुछ समझ पाता डंफर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें