फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ई-रिक्शा चुराने वाले दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव में शारदा सहायक खंड -32 नहर के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की हुई ई-रिक्शा की चार बैटरी, तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि उनकी टीम आजमगढ़ जिले के बॉर्डर पर जहानागंज थाना की पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। दोनों ने अपना नाम गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के अजित रावत उर्फ मोहित रावत, जगदीशपुर निवासी वीरू उर्फ विश्वजीत बारी बताया।
दोनों ने बीते दो मार्च को आजमगढ़ जिले के जहानागंज बाजार और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार से ई-रिक्शा चोरी की बात स्वीकार किया। साथ ही गाजीपुर जिले के सादात में ई-रिक्शा चुराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें