फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भीषण गर्मी के चलते पहली से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, अब साढ़े सात बजे से खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब परिषदीय विद्यालयों सहित सभी बोर्ड के पहली से आठवीं तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और सुबह नौ बजे तक धूप असहनीय हो जा रही है। गर्म हवाओं ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय और 517 माध्यमिक विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई समेत विभिन्न बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में एक अप्रैल से संचालन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित था।
भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड से संबद्ध पहली से आठवीं तक के विद्यालयों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी बोर्ड के पहली से आठवीं तक के विद्यालयों के लिए नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदेश का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें