फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम सुहाना

विज्ञापन
रविवार को दिन में नगर में झमाझम बारिश के बाद जाते कार और बाइक सवार।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। नगर के कई निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को आकाश में सुबह से बादल छाए रहे। सुबह लगभग 11 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना रहा।
वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। लगभग एक बजे हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। लोगों को भीगते हुए जाते देखा गया। वहीं नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानों के सामने लोग खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे।
बारिश से मुरझा रही धान की फसल को संजीवनी मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा गड्ढे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलभराव से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान बारिश की आस लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें