फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सपा की पीडीए चर्चा में सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के बड़ागांव मैं पीडीए  बैठक में मौजूद सपा कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। विधानसभा के बड़ागांव की राजभर बस्ती में समाजवादी पार्टी की पीडीए चर्चा हुई। सपा के वरिष्ठ नेता धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लोकतंत्र व्यवस्था को स्थापित करने में असफल है।
विज्ञापन

देश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज के लोग असहज महसूस कर रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग से लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। अगर देश में खुशहाली का माहौल कायम करना चाहते हैं तो सरकार को बदलना बहुत जरूरी है। कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए समाज की सरकार बनने जा रही है। विधान सभा अध्यक्ष आमान अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समुदाय असहज महसूस कर रहा है। जिस देश का किसान, छात्र, नौजवान परेशान होगा वह देश कभी भी विकास नहीं कर सकता है। चुनाव आयोग भी सत्ता पक्ष का राग अलापने में व्यस्त है। कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी और सभी वर्गों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम मे मिट्ठू राजभर, आनंद कुमार, जय हिंद यादव, राजेश्वर यादव, दुर्वासा यादव, कमर अहमद, राजेश कुमार, रामानंद कुमार, अवधेश यादव, महेंद्र पासवान, रामी राजभर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम विस अध्यक्ष आमान अहमद की अध्यक्षता में हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें