फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑॅटो के ऊपर बेंच रखकर जा रहे चालक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। शनिवार की दोपहर करंट से ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव स्थित मनीकपुरवां के पास हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी राजेश चौहान (45) पुत्र राजेंद्र चौहान के रूप में हुई। वह माल ढोने वाला ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि शनिवार को राजेश ऑटो पर बेंच लादकर जा रहा था। मनीकपुरवां गांव के पास सड़क किनारे बिजली का तार ऑटो पर लदी बेंच से छू गया। तार के संपर्क में आते ही ऑटो में करंट उतर गया। गंभीर रूप से झुलसने से राजेशकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिवार को सूचना भी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें