फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पाइप लाइन से चरमरा रही है पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
मधुबन पांती रोड स्थित बदहाल पड़ा ओवर हेड टैंक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। दशकों पहले ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए मधुबन में पेयजल योजनाएं के तहत बना ओवरहेड टैंक अब मरम्मत की बांट जोह रहा है। बीते कई वर्षों से मेंटेनेंस न होने से आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। जिससे आए दिन लीकेज के चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इसकी शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा बजट का अभाव बताते हुए मौन साधे हैं।
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा 1974-75 में मधुबन कस्बा में आसपास के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ओवरहेड टैंक बनाया गया है। बीते जनवरी में जलनिगम द्वारा इस परियोजना को नगर पंचायत मधुबन को हैंडओवर कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत वर्तमान में नगर पंचायत के 15 वार्डों के अलावा उफरौली , खीरीकोठा सहित 6 गांवों में 535 से ज्यादा उपभोक्ताओं के पेयजल आपूर्ति की जाती है। पांच दशक पुुरानी पेयजल योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक, बिछाई गई पाइन लाइन का मरम्मत न होने के चलते आए दिन लीकेज से उपभोक्ताओं के घरों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जबकि मधुबन क्षेत्र में पानी का स्तर ठीक न होने के कारण 100 फीट पर पानी मिलता है। ऐसे मे ओवरहेड से शुद्ध पेयजल को लेकर कनेक्शन कराए गए उपभोक्तों को दोहरी मार पड़ रही है। लीकेज के चलते जहां उन्हें पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के चलते बाहर से शुद्ध पानी खरीदने को बाध्य है।
समस्या के संबंध में उपभोक्ता शिवशरन मल्ल, अनिल शर्मा, वकार अहमद, डॉ. उमेशचंद्र गुप्त का कहना है कि दशकों पूर्व सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप जर्जर होने के कारण आए दिन पाइप फटने से जल आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं ओवर हेड टंकी से की सफाई भी वर्षों से नहीं की गई है।
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की गई है। सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की कवायद जारी है। कहीं लीकेज या दूसरी समस्या आने पर उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

माधुरी मद्देशिया, अध्यक्ष, नगर पंचायत मधुबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें