फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों में पीने के पानी का संकट, चेतावनी

विज्ञापन
दोहरीघाट के गोंठा का ओवरहेड टैंक। - फोटो : mau
विज्ञापन
 दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा गांव के ओवरहेड टैंक की मोटर चार दिनों से फु ंकी है। इसके चलते 12 गांवों की जलापूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों को शुद्घ पानी नहीं मिल पा रहा। अन्य स्रोतों सेे हासिल प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी अभी तक फुंकी मोटर बदली नहीं जा सकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


गोंठा स्थित लगभग 20 हजार लीटर क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से फरसरा, पनइल, कुसुम्हा, इब्राहिमाबाद, रामपुर, धनौली, खरकौली, पाउस, बसियाराम, ठाकुर गांव सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को जलापूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक में लगी मोटर तकनीकी खामी से चार दिनों पूर्व फुंक गई। जलापूर्ति ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चार दिनों से पानी नहीं मिलने से लोग अन्य स्रोतों से पानी तो ला रहे लेकिन वह प्रदूषित निकल जा रहा। ऐसे में उसके इस्तेमाल से लोगों को बीमारियां हो जा रही हैं।

उधर, 19 वर्ष पूर्व बिछाई गई पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त होने से पानी बेकार बहता रहता है। ग्रामीण सुचित राम, इंद्रासन विश्वकर्मा, राम अवध शर्मा, जेपी प्रसाद का कहना है कि ओवरहेड टैंक की मोटर फुंक जाने के बाद कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई। लेकिन हर बार ग्रामीउणों को आश्वासन देकर टाला जा रहा। ऐसे में विभागीय लापरवाही का ग्रामीणों पर भारी पड़ने लगी है। आक्रोशित ग्रामीणों वंश बहादुर राय ने कहा कि विभागीय उदासीनता ऐसी है कि फुंकी मोटर कब बदली जाएगी। पता नहीं।
विज्ञापन


विजयी राय का कहना है कि मशीनें जर्जर हैं। ऐसे में इनकी देखरेख भी नहीं हो रही। विभाग लापरवाह बना है। पंचम राय ने कहा कि जर्जर पाइप लाइन को बदलने के साथ ही फुंकी मोटर को भी विभाग अविलंब बदले। वर्ना ग्रामीण अब चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेताया है कि यदि जल्द ही फुंकी मोटर को बदल कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें