फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी एम सी गाजीपुर ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मौदान में मंगलवार को चिरैयाकोट चैंपियन वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन के पूर्व ग्राउंड पर मौजूद अतिथि और खिलाड़ियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनका नमन किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन पीकेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेज अहमद खान व बसपा नेता गुड्डू खान ने किया। उद्घाटन मैच में बी एम सी क्लब बुजुर्गा गाजीपुर व बम्हौर आजमगढ़ के बीच खेला गया। पहले राउंड में बमहौर ने बी एम सी क्लब बुजुर्गा को 15 -12 से हराया । वहीं दूसरे राउंड में बी एम सी क्लब ने बम्हौर को 15-13 से हराया। जब कि तीसरे राउंड में बी एम सी क्लब ने बम्हौर को 15-11से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया । उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल कूद से शरीर के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ती है। युवाओं को चाहिए कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी अपना भविष्य तलाशें। कहा कि जो टीम जीती हैं। वह बधाई की पात्र है और जो नहीं जीत सकीं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। वह कड़ी मेहनत कर पुन: सफलता पा सकती है। इस मौके पर आयोजक सरफ़राज खान ,अमीर खान ,आरिफ खान ,विनय वर्मा,जुबैर खान ,रजी मालिक,इम्तियाज अंसारी खान हाशिम खान डॉ सुभम सिंह , बदन यादव ,सुजीत सोनकर , दानिश खान, फहद खान ,सलीम खान,मुन्ना मिश्र, इदरीस अंसारी ,कालीका मध्देसीया ,चंद्रिका यादव ,आजम खान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें