फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अनियमितता में डीपीआरओ ने सचिव को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के कमालसेनपुर कोलौरा ग्राम पंचायत में बिना टेंडर के आधा अधूरा काम दिखाकर भुगतान करने के मामले में आखिरकार विभाग ने कार्रवाई की। डीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि कमालसेन कौलौरा में विकास कार्य में अनियमितता को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

अमर उजाला सहित अन्य प्रमुख समाचार पत्रों ने मामले को प्रकाशित किया था। इस दौरान बिना कार्य कराए ही आधा अधूरा काम को पूरा दिखा लगभग 18.94 लाख रुपये भुगतान का आरोप लगाया गया था। बताया कि इसकी शिकायत मिलने के बाद बीडीओ के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम गांव में जांच करने पहुंची थी।
मामले में सचिव को जहां नोटिस जारी किया गया, वहीं इस मामले की जांच को लेकर एडीआरओ और एडीओ पंचायत के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जहां कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें