मऊ। कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के सेंदुराईच निवासी युवक की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नंदलाल यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते दो मई को उसका परिवार कहीं मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। घर पर उसकी मां और पिता थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर निवासी चंद्रमा यादव और वीर बहादुर यादव रात में गाली देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसे और लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।