फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली बाइक, पति ने पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कादीपुर निवासी महिला ने अपने पति सहित सात के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि दहेज में बाइक तथा 50 हजार रुपये न मिलने पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

कादीपुर निवासी रीमा पुत्री मुनीलाल ने बताया कि वर्ष 2016 में सैदपुर निवासी अरविंद्र के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह से उसके पति अरविंद्र तथा उसके परिवार के दूसरे सदस्य दहेज में बाइक न मिलने और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर दबाव बनाते थे। मना करने पर उससे मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि बीते बुधवार को उसके पति और परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके पहुंचकर अपने पिता को इसकी जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति अरविंद तथा परिवार के छह अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें