Mau News: बिहार से वाराणसी जा रही बस मुरली ढाबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।
मऊ जिले में बुधवार की भोर में कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी सब स्टेशन के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार के गोपालगंज से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों सहित 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यात्रियों ने लगाया गंभीर आरोप
घायल यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल यात्रियों में से कुछ लोग वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे।
सीओ सिटी ने बताई ये वजह
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संभावना जताई गई है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण बस मुरली ढाबा से पहले सड़क किनारे पोल और पेड़ से टकराकर पलट गई। बस में उस समय 40 से 50 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से हटाया जा गया।