फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से तीन दिन के अंदर मांगी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक मनाए जाने के लिए जनपदस्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि समस्त अधिकारियों को तीन दिन के अंदर अपनी कार्ययोजना बनाकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जितने भी शहीद स्मारक एवं स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमाएं है उनकी साफ-सफाई एवं रगाई पोताई करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि तीन फरवरी,2021 के सायंकालीन सभी शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कराएं। अगली सुबह स्मारकों पर माल्यार्पण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों पर चित्रकला, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताएं कराएं। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के विभाध्यक्षो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित जो योजनाएं चलती हैं उससे संबंधित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें