मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के (वित्तीय वर्ष 2020-21) लाभार्थियों को आवास की प्रथम, द्वितीय किश्त की धनराशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सीधे उनके खाते में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। एनआईसी में विधायक घोसी विजय राजभर और जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की उपस्थिति में प्रधानमंत्री की तरफ से जिले के 11349 लाभार्थियों के खाते में धनराशि वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय उपस्थित रहे।