मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण एवं धरातल पर कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की बात कही।
जिलाधिकारी शुक्रवार को यूनियन बैंक की नरई बांध स्थित शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने वाले केशव प्रसाद द्वारा सहादत पुरा स्थित रेस्टोरेंट का भी स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इससे पहले बैंक में निरीक्षण के दौरान लाभार्थी से ऋण मिलने के दौरान किसी प्रकार की होने वाले समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आने वाले आवेदनों का बिना किसी असुविधा के ऋण प्रदान करने के निर्देश दिया। उन्हाेंने किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निस्तारण करते हुए ऋण वितरण करने के साथ बिना किसी ठोस कारण के आवेदनों के लंबित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नगर, उपयुक्त उद्योग राजेश रोमन भी उपस्थित रहे।