फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईस्कूल के रिजल्ट में 1.69 प्रतिशत उछाल, इंटर का 1.57 प्रतिशत लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। गत वर्ष के हाईस्कूल के रिजल्ट में उछाल आया। लेकिन इंटर के रिजल्ट में 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2025 में जिले में इंटर का रिजल्ट 81.31 प्रतिशत रहा। जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट 93.30 प्रतिशत रहा। वर्ष 2024 में इंटर का रिजल्ट 82.88 प्रतिशत, हाईस्कूल का रिजल्ट 91.61 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन के बाद सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर ही टिकी रहीं। शुक्रवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार शिक्षा विभाग को उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं मिला।
पिछले चार साल में ऐसा रहा परीक्षा परिणाम
2025 में जिले में इंटर का रिजल्ट 81.31 प्रतिशत रहा। जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट 93.30 प्रतिशत रहा। 2024 में इंटर का रिजल्ट 82.88 प्रतिशत, हाईस्कूल का रिजल्ट 91.61 प्रतिशत रहा था। 2023 में हाईस्कूल 91.78 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 70.55 प्रतिशत रहा। 2022 मेें हाईस्कूल में 85.36 प्रतिशत, इंटर में 82.86 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें