फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीलाहवाली करने पर बैंकों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम ने उपस्थित किसानों ने पशुपालन, मत्स्य पालन,  कुक्कुट पालन को बढ़ावा दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मिनी कामधेनु योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा लोन लेने पर प्रदेश सरकार पांच सालों तक उसका ब्याज भरेगी। कहा कि जो किसान इस योजना के इच्छुक हों वे मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


  ग्रामीण बैंक  गोठा द्वारा एक लाभार्थी को परेशान करने पर जिलाधिकारी ने बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया साथ ही कहा कि जो बैंक योजनाओं के प्रति हीलाहवाली करें उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।
जिलाधिकारी ने बैंक एलडीएम को निर्देश दिया कि कामधेनु योजना में किसानों को बैंक परेशान न करें, उन्हें  प्राथमिकता पर लोन सेक्शन करें।   

 जिलाधिकारी  ने सभी किसानों से कहां कि कृषि ऋण लेते समय अपने बीमा की किस्त जरूर  कटवायें जिससे किसी विपरीत स्थिति में कुछ सहायता डीएम ने उपकृषि निदेशक को ब्लाक स्तर पर भी किसान दिवस आयोजित करने को कहा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. एन.के. सिंह ने किसानों को धान के खेत में खरपतवार दूर करने के लिए उपाय बताये तथा उसमें दवा का उपयोग की सलाह दी।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक ने अच्छे खेतों में किसानों द्वारा सफेदा के पौधों को न लगाने की सलाह दी। कहा कि इससे भूमि खराब होती है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को गन्ने के बीज पर प्रति क्विंटल पचास रुपये दिए जाते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कामधेनु योजना एवं कुक्कुट योजना के बारे में बताया। उपकृषि निदेशक डा. आशुतोष मिश्रा ने  विस्तार से पशु पालन एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में खाद्य एवं बीज उपलब्ध है किसान उसका उपयोग करें और कही कमी हो तो उसकी सूचना दें। उक्त अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार सिंह, विद्युत, ट्यूबवेल, जिला उद्यान अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें