फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन नारी के नाम महिलाओं को सम्मान एवं शक्ति संवाद का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से विनीत पांडेय, कंचन तिवारी, अनीता सिंह, रेनू पांडेय, चंदा साहनी, संध्या सिंह, अनीता चौरसिया, मीरा यादव, शिक्षा विभाग की अनीता, आभा त्रिपाठी, पूजा पांडेय, महिला होमगार्ड पूनम, सुधा सिंह, कुसुम लता, शिक्षा विभाग से श्वेता गुप्ता, ऋचा त्रिपाठी, गिरजा यादव, बीना गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता तिवारी, मंजू यादव, चंद्रावती भारती, विमला देवी, गीता तिवारी, गीता पांडेय, आशा कार्यकर्ता रेनू सिंह, विमला देवी, महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी, शीला पांडेय आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर वर्ष दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उनकी उपलब्धियां को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह एहसास कराया जाता है, कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।
विज्ञापन

महिला दिवस पर उन स्त्रियों के साहस को सम्मानित करना चाहिए जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और अपने-अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके स्थितियां बदल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि महिलाओं का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें