फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमे कार्यों पर डीएम हुए नाराज, लगाई फटकार

विज्ञापन
दोहरीघाट के मुक्तीधाम श्मशान घाट स्थित भारत माता मंदिर पर कटान का निरीक्षण करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 जिलाधिकारी रविवार को दोपहर दोहरीघाट ब्लाक का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां वो मुक्तीधाम श्मशान घाट से लेकर खाकी बाबा की कुटी तक कटान रोकने हेतु की जा रही कवायद की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धीमी गति से काम होते देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम के औचक निरीक्षण से अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर तीन बजे दोहरीघाट पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के साथ मुक्तीधाम श्मशान घाट पर पहुंचे। जहां शासन से स्वीकृत दस करोड़ 73 लाख रूपये की परियोजना पर चल रहे अपरन लाचिंग पैड पिचिंग लेयर का बारीकी से नदी के किनारे उतरकर मजदूरों से कार्यो का जायजा लिया। फिर गौरीशंकर घाट खाकी बाबा की कुटी तक दौरा करने के बाद सिंचाई विभाग के एक्सईएन वीरेंद्र पासवान से कहा कि इस तरह धीमी गति पर नाराजगी जताई।

मानसून से पहले परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। जहां अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को 15 जुलाई तक कार्य पूरा होने की बात कही। इस दौरान एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें