बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बलिया जनपद में चल रही मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक कबड्डी संवर्ग में कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अन्नूपार की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।100 मीटर दौड़ बालक जूनियर संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर तिघरा के संगम साहनी ने स्वर्णपदक जीतकर परचम लहराया।
100 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक संवर्ग में कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदसा की रानी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि 200 मीटर में रजत पदक जीता।
200 मीटर दौड़ बालिका संवर्ग में रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा की रीमा यादव ने रजत पदक जीता। इस दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, शिक्षक शिवाकांत सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।