फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में शनिवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों द्वारा वाह्य निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों, रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला महामंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें