मऊ के जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान शिक्षा का हाल जाना और छोटे बच्चों से संवाद किया। हर एक कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल पूछे और संतुष्ट दिखाई दिए।
खबर मऊ जिले से है। यहां जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहादतपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के समस्त कक्षाओं में बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन
बच्चों से किताबें पढ़वाने के साथ ही उनसे गणित के सवाल भी ब्लैक बोर्ड पर हल करवाया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एक्टिविटी के माध्यम से अध्यापिका से कक्षा शिक्षण भी करवाया। बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से पहाड़ा भी सुना। पहाड़ा सही सुनाने पर बच्चों को शाबाशी दी। जिलाधिकारी ने गंदगी से फैलने वाले बीमारियों, जल जनित बीमारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें बच्चों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं, शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने एमडीएम के लिए तैयार होने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया।रसोइयों को साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने अध्यापकों को निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में ग्राम प्रधान तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेने के साथ ही शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान इस पर चर्चा कर कार्य करने को कहा।